बेटी के चालचलन से परेशान था पिता, मां के साथ मिलकर कर डाली हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के समीप लाल ट्राली बैग में मिले युवती के शव प्रकरण का खुलासा हो गया है। युवती की हत्या आनर किलिंग में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने युवती के माता पिता को घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर कार सहित गिरफ्तार¬किया। युवती के खराब चालचलन से परेशान होकर उसके पिता ने यह कदम उठाया था।

विगत 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे नोयडा से आगरा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर बने कृषि अनुसंधान केन्द्र पर सड़क के किनारे लाल रंग का ट्राली बैग झाड़ियों में मिलने की सूचना चौकीदार हेतराम पुत्र सुखराम निवासी ग्राम कपूर ने थाना राया पर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राया मय फील्ड यूनिट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। महिला आरक्षी के द्वारा ट्राली बैग को झाड़ियों से निकालकर बैग की चैन खोलकर देखा गया तो लाल रंग के ट्राली बैग में सफेद पारदर्शी पन्नी में युवती का शव बरामद हुआ था। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किये गये । बरामद युवती का शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर महिला आरक्षी की अभिरक्षा में रखा गया था। बाद में मृत युवती की पहचान आयुषी पुत्री नितेश यादव निवासी गली नं. 65 बदरपुर मोड बन्द एक्सटेन्शन थाना बदरपुर दिल्ली उम्र 22 वर्ष के रुप में हुई। घटना के सम्बन्ध में थाना राया जनपद मथुरा में मुकदमा दर्ज हुआ।

ऐसे शुरु हुई मृतका की शिनाख्त
घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा अभिषेक यादव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी महावन के कुशल नेतृत्व में अधिकारी/कर्मचारीगण की टीम गठित की गयी। टीम द्वारा घटना से संबंधित शव की शिनाख्त एवं घटना के सफल अनावरण के लिए सीमावर्ती जनपदों एवं सीमावर्ती प्रदेशों में पहचान कराने के लिए प्रयास किये गये। अज्ञात शव के फोटो समाचार पत्रों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशनों, गाडियों बसों व रेलगाडियों पर चस्पा कर देश के कोने-कोने में शिनाख्त कराने का हरसंभव प्रयास किया गया। जनपदों के डीसीआरबी कार्यालयों व अन्य राज्यों के क्राइम रिकार्ड ब्यूरो से समन्वय स्थापित किया गया। सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्स अप, इंस्टाग्राम) ग्रुप्स पर पैम्पलेट व अज्ञात शव के फोटो अपलोड किये गये, जिन स्थानों से लडकी की गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त हुई उनके बारे में गहनता से छानबीन कर जांच की गयी । छानबीन/जांच के क्रम में जनपद लखनऊ, जनपद फरीदाबाद (हरियाणा), दिल्ली, कानपुर, आगरा, अलीगढ, हाथरस, भरतपुर, जयपुर, नोयडा, गाजियाबाद इत्यादि में गुम हुई लड़कियों उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बारे में टीम द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी।

आयुषी का अपने माता-पिता से हुआ था झगड़ा
थाना राया पुलिस टीम द्वारा अज्ञात शव के बारे में डोर टू डोर जानकारी करते हुए गांव मोडबन्द थाना बदरपुर दिल्ली पहुंचकर अज्ञात शव की फोटो दिखाकर जानकारी की गयी तो इसके फलस्वरुप अज्ञात युवती की पहचान आयुषी पुत्री नितेश यादव निवासी गली नं. 65 बदरपुर मोड बन्द एक्सटेन्शन थाना बदरपुर दिल्ली के रुप में हुई। इसके बाद आयुर्षी की मां ब्रजवाला और भाई आयुष ने मथुरा मोर्चरी आकर आयुषी की शिनाख्त की और थाना राया पर लिखित तहरीर भी दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आयुषी की हत्या उसी के माता पिता ने की है। जिसके सम्बन्ध में आयुषी के पिता नितेश यादव व माता बृजवाला एवं बेटे आयुष से पूछताछ करने पर पता चला कि – आयुषी डी.जी.आई.टी. जनकपुरी दिल्ली में B.C.A. की फाईनल वर्ष की छात्रा थी। आयुषी घर से बिना बताये चली जाती थी जिस कारण माता पिता बदनामी के कारण लड़की से परेशान रहते थे। इसी बात को लेकर 17 नवंबर दोपहर को आयुषी का उसके माता-पिता से विवाद हो गया था। जिस पर उसके पिता नितेश यादव ने अपनी पत्नी बृजबाला साथ मिलकर अपने ही घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से आयुषी को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

ऐसे शव लगाया ठिकाने
नितेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ आयुषी के शव को घसीट कर सफेद पारदर्शी पन्नी के अन्दर रखकर लाल रंग के ट्राली बैग में अपने घर में ही छुपाकर रख दिया था। अगले दिन रात करीब 3 बजे अपनी फोर्ड फीस्टा कार रंग (मूनडस्ट) गाडी नं- DL4CAF9740 में स्वयं नितेश यादव कार चलाकर अपनी पत्नी बृजवाला के साथ मय ट्राली बैंग के एन.एच.टू. हाईवे कोटवन टोल प्लाजा से सुबह समय करीब 5:00 बजे निकलकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर आकर वृन्दावन कट के अंडरपास से समय करीब 06:50 बजे पर सर्विस रोड कृषि अनुसंधान केन्द्र की सडक पर झाडियों में ट्राली बैग फेंककर वापस सर्विस रोड से यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल प्लाजा से सुबह करीब 7:10 बजे निकलकर अपने घर दिल्ली वापस चले गये।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- नितेश यादव पुत्र गामा प्रसाद यादव
2- बृजवाला पत्नी नितेश यादव

बरामदगी
1- एक अदद कार फोर्ड फीस्टा रंग मून डस्ट नं0-DL4CAF9740
2- एक अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 02 खोखा कारतूस
3- एक अदद लाईसेंस 32 बोर रिवाल्वर जनपद देवरिया से जारी
4- एक अदद मोबाईल एंड्रायड वीवो रंग बैंगनी मृतिका आयूषी

गिरफ्तारी/घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी थाना राया जनपद मथुरा मय टीम

प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल स्वाट टीम जनपद मथुरा

उ0नि0 विकास कुमार प्रभारी सर्विंलांस सैल जनपद मथुरा

उ0नि0 हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी राया कट थाना राया जनपद मथुरा

उ0नि0 विनय कुमार चौकी प्रभारी बिचपुरी थाना राया जनपद मथुरा

उ0नि0 रजत दुबे चौकी प्रभारी मांट टोल प्लाजा थाना मांट जनपद मथुरा

हे0का0 456 संजीव कुमार थाना राया जनपद मथुरा

का0 1200 राहुल कुमार थाना राया जनपद मथुरा

हे0का0 1201 राघवेन्द्र सर्विंलांस सैल जनपद मथुरा

का0 2401 गोपाल सर्विंलांस सैल जनपद मथुरा

हे0का0 767 आशीष तिवारी स्वाट टीम जनपद मथुरा

का0 2935 सोनू भाटी स्वाट टीम जनपद मथुरा

का0 617 अभिजीत कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा

का0 2001 रमन चौधरी स्वाट टीम जनपद मथुरा

का0 3067 राहुल बालियान स्वाट टीम जनपद मथुरा

का0 सुदेश कुमार मय गाडी स्वाट टीम जनपद मथुरा

Spread the love