यमुना पुल के समीप दो कारों की भिड़ंत, 10 लोग घायल, 3 आगरा रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। थाना यमुनापार अंतर्गत देर रात यमुना पुल से उतरते ही बलेनो और वरना कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों कार सवार 10 लोग घायल हो गए। एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है।
शनिवार रात बलेनो कार सवार सवार मथुरा की ओर आ रहे थे वही मथुरा की ओर से वरना कार यमुनापार की ओर जा रहे थे। तभी यमुना पुल के समीप आमने सामने की दोनों कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके चलते दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वही कार सवार महिला और बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को उपचार को भिजवाया। इतना ही नहीं तहसीलदार महावन विवेकशील यादव के अलावा सहयोग के लिए तहसीलदार सदर राज कुमार भास्कर कानूनगो राकेश दुबे हॉस्पिटल पहुंचे। तो सीएमएस मुकुंद बंसल ने भी तत्काल हॉस्पिटल पहुंच घायलों का उपचार कराया। सूचना एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह हॉस्पिटल पहुंच घायलों के हाल जाने। बताते हैं कि थाना प्रभारी ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों को श्री जी हॉस्पिटल और सात घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि घायलों में किशोरी रानी 17 वर्ष पुत्री पप्पू मंगोलपुरी मुजफ्फरपुर बिहार को आगरा रेफर कर दिया गया है।घायलों में गीता 38 वर्ष निवासी धोली प्याऊ, गौरव 24 वर्ष निवासी नगरी जमुना पार , रानी 17 वर्ष पुत्री पप्पू यादव निवासी मंगल पुरी दिल्ली, शोभा 40 वर्ष पत्नी पप्पू यादव फोर्ट कलां मंगोलपुरी दिल्ली, रंजन 15 वर्ष पुत्र पप्पू यादव निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, शिवानी 90 वर्ष पुत्री बबलू निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, पप्पू 42 वर्ष निवासी मंगोलपुरी दिल्ली, मूल निवासी रदोरिया थाना कुडानिया मुजफ्फरपुर बिहार वही सुहानी 8 वर्ष पुत्र मुन्ना निवासी दिल्ली घायल हो गए। पुलिस ने दोनों कारों को मौके से हटाकर कब्जे में ले लिया है।

बाइट एसपी सिटी
Spread the love