आज का पंचांग : शुक्रवार, 24 फरवरी 2023

ज्योतिष

. ।।🕉।।
।।सुप्रभातम्।।
।।आज का पंचांग।।
कलियुगाब्द……………………5124
विक्रम संवत्…………………..2079
शक संवत्……………………..1944
मास…………………………..फाल्गुन
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी……………………………पंचमी
रात्रि 12.37 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 06.52.41 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.27.03 पर
सूर्य राशि……………………….कुम्भ
चन्द्र राशि………………………..मेष
गुरु राशि…………………………मीन
नक्षत्र…………………………अश्विनी
रात्रि 03.29 पर्यंत पश्चात भरणी
योग…………………………….शुक्ल
संध्या 06.45 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण…………………………….बव
दोप 01.01 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………बसंत
दिन………………………….शुक्रवार
आंग्ल मतानुसार :-
24 फरवरी सन 2023 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….6
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.17 से 01.02 तक ।
राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.14 से 12.40 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त
कुम्भ
06:20:05 07:53:36
मीन
07:53:36 09:24:52
मेष
09:24:52 11:05:35
वृषभ
11:05:35 13:04:13
मिथुन
13:04:13 15:17:55
कर्क
15:17:55 17:34:06
सिंह
17:34:06 19:45:54
कन्या
19:45:54 21:56:34
तुला
21:56:34 24:11:12
वृश्चिक
24:11:12 26:27:22
धनु
26:27:22 28:32:59
मकर
28:32:59 30:20:05
चौघडिया :-
प्रात: 08.21 से 09.47 तक लाभ
प्रात: 09.47 से 11.13 तक अमृत
दोप. 12.39 से 02.05 तक शुभ
सायं 04.57 से 06.23 तक चंचल
रात्रि 09.30 से 11.04 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
|| ॐ केशवाय नम: ||
📢 सुभाषितानि :-
प्रारभ्यते न खलु विघ्नभयेन नीचैः
प्रारभ्य विघ्नविहता विरमन्ति मध्याः।
विघ्नैः पुनः पुनरपि प्रतिहन्यमानाः
प्रारभ्य चोत्तमजना न परित्यजन्ति॥
अर्थात :
निम्न श्रेणी के पुरुष विघ्नों के भय से किसी नये कार्य का आरंभ ही नहीं करते। मध्यम श्रेणी के पुरुष कार्य तो आरंभ कर देते हैं पर विघ्नों से विचलित होकर उसे बीच में ही छोड़ देते हैं, परन्तु उत्तम श्रेणी के पुरुष बार-बार विघ्न आने पर भी प्रारंभ किये गये कार्य को पूर्ण किये बिना नहीं छोड़ते हैं॥
🍃 आरोग्यं :-
शरीर की कमजोरी दूर करे –
दूध –
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए आप दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध का सेवन मसल्स प्रोटीन सिंथेसिस में सुधार के लिए जाना जाता है, और यह मांसपेशियों के स्वास्थ्य में योगदान दे सकता है। दूध पीना सेहत और खास तौर से हड्डिययों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीजिए।
आज का राशिफल
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।
🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।।
।।शुभम् भवतु।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

Spread the love