बिजली विभाग जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद सहित 11 निलम्बित

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अमित किशोर ने जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार को निलम्बित कर दिया है। निलम्बन हड़ताल को लेकर किया गया है।
निलम्बन अवधि में इंजीनियर प्रमोद कुमार को मुख्य अभियंता वितरण झांसी क्षेत्र में अटैच किया गया है। एमडी द्वारा जारी आदेश के बाद स्थानीय इंजीनियरों में खलबली मची हुई है। इंजीनियर एक-दूसरे से इसकी चर्चा कर रहे हैं। अवर अभियंता द्वारा हड़ताल में स्वयं शामिल होकर एवं अन्य कर्मियों को कार्य बहिष्कार, हड़ताल करने के लिए उकसाए जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 10 और इंजीनियर एवं कर्मचारियों को निलम्बित किए बताए गए हैं।

Spread the love