मथुरा नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने हासिल की 1,10,529 वोटों से जीत

ब्रेकिंग न्यूज़


मथुरा। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने 1,10,529 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्होंने 145720 कुल वोट हासिल किए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी बसपा प्रत्याशी राजा मोहतसिम अहमद दूसरे नंबर पर रहे, जिनको 35,191 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू रहे, जिनको 35173 वोट मिले। चौथे स्थान पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार रावत रहे, जिनको 30,247 वोट मिले।

Spread the love