पुल से यमुना में छलांग लगा छात्रा ने दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़


मथुरा। थाना सदर बाजार अंतर्गत यमुना के पुल से एक छात्रा ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकलवाने के बाद उपचार को भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। उसकी शिनाख्त राया के गांव गजू निवासी ज्योति(20)के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार शाम करीब साढे पांच बजे एक युवती ने यमुना के पुल से यमुना में छलांग लगा दी। इसे देख राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पर पुलिस को दी। वहीं वहां पहुंचे गोताखोंर उसकी तलाश करने लगे। बताते हैं कि मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती को यमुना से निकलवाकर उपचार को भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार जसवीर सिंह ने बताया कि यमुना से युवती को निकलवाकर उपचार को भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव से परिजन व अन्य लोग मौके पर आ गये।
आइडी के आधार पर हुई शिनाख्त,बीकॉम की थी छात्रा
थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार जसवीर सिंह ने बताया कि युवती के बैग से मिले आईडी कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त ज्योति (20) निवासी गजू,राया के रूप में हुई है। वह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। और केआर कालेज में शिक्षा प्राप्त कर रही थी। उसकी मौत की जानकारी होने के बाद परिजनों को बुला लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love