भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर फायरिंग, गोली लगने से घायल

देश

देवबंद। देवबंद कस्बे में अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर चार राउंड में फायरिंग की, जिसमें चंद्रशेखर गोली लगने से घायल हो गए।

बुधवार को भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपने चार अन्य साथियों के साथ देवबंद से सहारनपुर जा रहे थे। दो तीन अन्य गाड़ियां भी उनके काफिले में चल रही थीं। इस बीच फ्लाईओवर के समीप हरियाणा नंबर की कार एचआर-70डी-0278 से सवार होकर आए हमलावरों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के पीठ को छूकर निकली। फायरिंग के बाद हमलावर सहारनपुर की ओर भाग गए, जबकि चंदशेखर की गाड़ी ने देवबंद की ओर यू-टर्न ले लिया और चंद्रशेखर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर है।

अरुण वर्मा की रिपोर्ट

Spread the love