200 बैड के सिटी हॉस्पिटल में रेलवे कर्मचारियों को कैशलैस उपचार

टॉप न्यूज़


मथुरा। राधावैली के पास हाइवे स्थित सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में रेलवे कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर कैश लैस उपचार मिलेगा। इसकी हरी झंडी पूर्वोत्तर रेलवे ने दे दी है।
ब्रजवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मथुरा में 200 बैड का हॉस्पिटल खोला गया है। अब इस हॉस्पिटल में रेलवे कर्मचारियों को भी उपचार मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे एनईआर के पैनल में सिटी आ गया है। अब रेलवे के समस्त कर्मचारियों, सेवानिवृत कर्मचारियों एवं आश्रितों को कैश लैस इलाज हो सकेगा। मथुरा कैंट, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली,एवं अन्य जनपदों के रेलवे कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
सीआईएमएस के चेयरमैन डाक्टर गौरव भारद्वाज ने यह जानकारी दी और बताया कि यहां एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

Spread the love