रासलीला ‘बैरन भई बांसुरी’ का मंचन रमणरेती महावन में 15 जुलाई को

बृज दर्शन

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की रासलीला प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर होगा भव्य आयोजन

वृंदावन। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी (उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद) और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की एक माह की रासलीला प्रशिक्षण कार्यशाला” के समापन पर 15 जुलाई (शनिवार) सायं 4 बजे से रासलीला *बैरन भई बांसुरी का मंचन गुरु शरणानंद जी महाराज के आश्रम रमणरेती, महावन में किया जाएगा। मंचन में कत्थक शैली में सखियों द्वारा भव्य मंचन किया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षण पाए बालक- बालिकाएं मंचन करेंगी। मंचन के उपरांत महाराजश्री के हाथों से प्रतिभागी बच्चे सम्मानित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में आयीं संस्कृति विभाग उप्र सरकार के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कत्थक नृत्यांगना डा मीरा दीक्षित द्वारा नृत्य निर्देशन किया जाएगा। लीला की स्क्रिप्ट ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा करेंगे।

Spread the love