जलस्तर में कमी के बावजूद खतरे के निशान से ऊपर यमुना

ब्रेकिंग न्यूज़


मथुरा। यमुना में बाढ़ की स्थिति अब थमती दिख रही है। हालांकि जलस्तर भले ही घट रहा हो, लेकिन अभी भी यमुना का बहाव खतरे के निशान से ऊपर ही है। गुरुवार दोपहर तक मथुरा में यमुना जलस्तर 166.36 रहा है।
गुरुवार को सुबह 7 बजे ताजेवाला बांध से 28,723 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जबकि ओखला बांध से 51,606 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। मथुरा में गोकुल बैराज से 1,07,944 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार प्रयागघाट पर जलस्तर 166.39 मीटर रहा।
दूसरी ओर दोपहर 11 बजे तक ताजेवाला बांध से 22,382 क्यूसेक और ओखला बांध से 51,606 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जबकि गोकुल बैराज से 1,07,944 पानी डिस्चार्ज किया गया। प्रयागघाट पर 166.36 मीटर जलस्तर मापा गया।

Spread the love