बाढ़ राहत कार्य की अहम कड़ी साबित हो रहे लेखपाल

टॉप न्यूज़

मथुरा। जिले में बाढ़ के हालात में लोगों की मदद, राहत और आश्रय स्थलों के संचालन में लेखपाल अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में अपनी जान जोखम में डालकर नाव स्टीमर की सहायता से फंसे हुए लोगों को आपातकालीन स्थिति से बचाने, खाद्य सामग्री, जलपूर्ति, राहत शिविरों में भोजन, स्वास्थ, रहने की व्यवस्था, पशुयों को चारा इत्यादि की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की। इस व्यवस्था के साथ जनता को जोड़ने का काम लेखपालों ने किया है। उप्र लेखपाल संघ पश्चिम जोन के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत, प्रदेश महामंत्री विनोद कश्यप और प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना जलस्तर सामान्य होने तक राहत कार्य जारी रहेंगे।

Spread the love