भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत

टॉप न्यूज़

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के लखनऊ से मथुरा आगमन पर महुवन टोल पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं का काफिला गाड़ियों से लेने पहुंचा। उसी क्रम में पूरा काफिला पूरे महानगर में घुमाया गया, जगह-जगह पर महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। भूतेश्वर चौराहा व मंडी चौराहे पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी का चांदी का मुकुट और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजयुमो महामंत्री राहुल सिंह राजावत के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस बीच जिला मीडिया प्रभारी भगवत सोनी, धर्मेंद्र ठाकुर (छोटू भैया), प्रदीप चाहर, योगेश चौधरी, डोलू चौधरी, हरगोविंद, जीवा, प्रकाश, संजू,गीतम, अशोक सोनी, देवेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love