भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया-हेमा मालिनी

मथुरा समाचार

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उमड़ा महिलाओं का सैलाब

मथुरा। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां का गुणगान करते हुए लोकसभा चुनाव से पहले मिली आरक्षण की सौगात को जमकर सराहा गया। मथुरा के गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसोर्ट में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मथुरा वृंदावन विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सभी वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाते हुए उनके हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर सरहना की। केंद्र सरकार ने 33% महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए महिलाओं का किसी भी भेदभाव के बिना उत्थान कर रही है। प्रदेश सरकार में अपराध को जीरो टॉलरेंस के बाद महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव आया है।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जबकि लोकसभा और विधानसभा में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं को आरक्षण की सौगात देकर बेहद सराहनीय कार्य किया गया है। सम्मेलन में जुटी हजारों महिलाओं की भीड़ देखकर सम्मेलन आयोजन उत्साहित दिखे। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि सम्मेलन से पहले महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। सम्मलेन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चौ तेजवीर सिंह, महानगर प्रभारी अनिल चौधरी, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, हेमंत अग्रवाल, नीरू सक्सेना, सुरभि अग्रवाल, रश्मि शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Spread the love