वोटर चेतना अभियान को गति देगी भाजपा

देश

अभियान को लेकर मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन की कार्यशाला आयोजित

मथुरा। डैमपियर नगर स्थित किसान भवन में वोटर चेतना महाअभियान के लिए शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र मथुरा वृंदावन के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। इसमें अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस संपर्क अभियान को चलाएंगे। शक्ति केंद्र योजना बैठक कर शक्ति केंद्र प्रवासी 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक बूथ वार विस्तृत योजना तैयार करेंगे। 25 और 26 नवंबर एवं दो और तीन दिसंबर की विशेष तिथियों पर चलने वाले इस अभियान की पूर्ण तैयारी करनी है। महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से दूसरी जगह निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या काटने सहित अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करवाने हैं।

वहीं गोवर्धन विधानसभा की कार्यशाला केएम मेडिकल कॉलेज पर आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, महानगर महामंत्री राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, हरेंद्र चौधरी, राजेश गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, नितिन शर्मा, रमेश चंद्र, अनुराग चतुर्वेदी, राजेश पंडित, ज्ञानेंद्र राणा, दुर्गेश शर्मा, विक्रम मुद्गल, रश्मि शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, राहुल राजावत, पंकज शर्मा, प्रिंस गौड़ आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love