भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कार्यालय पर फहराया तिरंगा, निकाली प्रभात फेरी

देश

सक्षम और विकसित होगा भारत – घनश्याम लोधी

मथुरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। होली गेट के शांति मार्केट पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण किया और देश पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद कर नारे लगाए। प्रभात फेरी के उपरांत कार्यकर्ता जुबली पार्क स्थित नगर कार्यालय पहुंचे जहाँ महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्प लिया है कि भारत सक्षम भारत होगा, भारत विकसित भारत होगा, भारत आत्मनिर्भर भारत होगा और भारत देश पूरे विश्व को आगे बढ़ने में अपना योगदान देगा। ये हमारे लिए संकल्प का दिन भी है कि हम इस अमृत काल में भारत को विकसित भारत की और ले जाएं।

उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि अमृतकाल में भारत पूरे विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रभात फेरी और ध्वजरोहन के दौरान महानगर महामंत्री राजू यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, हेमंत अग्रवाल, वरिष्ठ नेता मदन मोहन श्रीवास्तव, योगेंद्र चतुर्वेदी, संजय शर्मा, होली गेट मंडल अध्यक्ष यशराज चतुर्वेदी, कृष्णानगर मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, धौली प्याऊ मंडल अध्यक्ष राम रतन चौधरी, सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद, भाजयुमो महामंत्री राहुल रजावत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मृदुल चतुर्वेदी, पार्षद तरुण सैनी, राकेश भाटिया, हनुमान पहलवान, पंकज शर्मा, प्रिंस गौड़, युद्धपाल माहौर, ललित अग्रवाल, छोटे लाल सैनी, प्रदीप शर्मा, अभिषेक चौहान, विवेक शर्मा, अनिल गोला, नितिन चतुर्वेदी, अभिषेक चतुर्वेदी, यश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, संदीप चौहान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Spread the love