सुर और ताल से सजी बृज तराना की महफिल, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। जवाहरबाग में ब्रज तराना के सदस्यों के द्वारा एक दिलचस्प हिंदी गाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रदर्शनी से सभी को प्रभावित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी संगीत को प्रोत्साहित करना और स्थानीय गायकों को एक पटल प्रदान करना था।

आपको बता दें की ब्रज तराना एक ऐसा समूह है जो लोगों को मानसिक तनाव से दूर करने के लिए प्रयास कर रहा है विभिन्न माध्यम से जैसे शायरी, ग़ज़ल, गायन, नृत्य आदि के द्वारा सभी व्यक्ति अपना तनाव दूर करते हैँ |
इस ब्रज तराना की संयोजक नम्रता सिंह हैँ जो कि जयपुर के तराना समूह के फाउंडर देवेंद्र शर्मा से प्रभावित होकर यह अपने ब्रज में भी इस अभियान को चालू किया है |

इस सुखद अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि, भाजपा महानगर मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती माधुरी सिंह ने इस कार्यक्रम को समृद्धि से सम्हाला। उन्होंने स्वयं ही इस प्रतियोगिता को समीक्षा किया और सभी प्रतिभागी कलाकारों की मेहनत की सराहना की।

इस सांगीतिक महोत्सव में युवा गायक, _वरुण, राजीव जी,नम्रता सिंह, सैम आदि कलाकारों ने अपनी आवाजों से लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने हिंदी संगीत के विभिन्न आंगनों से गाने गाए और दर्शकों को एक नई राह पर ले जाने में सफल रहे।

यह प्रतियोगिता समाप्त होने पर हम सभी गायकों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए बधाई देते हैं और श्रीमती माधुरी सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जो इस कार्यक्रम को समर्पित करने के लिए आयी |

आशा है कि इस सांगीतिक अनुष्ठान ने हमारे समुदाय को हिंदी संगीत के प्रति और भी उत्साहित किया होगा।

Spread the love