आरएसएस के स्वयंसेवकों ने लगाई श्रीकृष्ण जन्म स्थान की परिक्रमा

मथुरा समाचार

मथुरा । महाशिवरात्रि अखिल भारतीय घोष दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर के स्वयंसेवकों ने योगीराज भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि की परिक्रमा घोष वादन के साथ करके सभी देवों को नमन किया।
प्रातः काल 9:30 बजे संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर एकत्रित हुए तत्पश्चात श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार से पोतरा कुंड,महाविद्या, गोविंद नगर, रूपम टॉकीज, मसानी लिंक रोड, डीग गेट होते हुए पुनः श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर पहुंचे और परिक्रमा पूर्ण की। घोष पथ संचलन का स्थान स्थान पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री कृष्ण जन्मभूमि के सम्मुख महाशिवरात्रि के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का स्मरण कर संघ के घोष वादक स्वयंसेवकों ने किरण ,श्री राम, जन्मभूमि ,निर्भय , भूप, शिवरंजनी ,सोनभद्र , चेतक,गणेश आदि रचनाओं का वादन आनक,पड़व,त्रिभुज, बंसी, वेणु ,बिगुल, आदि से कर वातावरण को घोष की धुनों से गुंजायमान कर दिया। देश विदेश से श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आए श्रद्धालु संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे हैं स्वर वादन से प्रफुल्लित हो रहे थे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने बताया के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय योजना अनुसार महाशिवरात्रि घोष दिवस के रूप में मनाई जाती है। आज के दिन संघ के स्वयंसेवक समाज के सम्मुख घोष वादन कर देवो को नमन करते हैं। घोष व्यक्ति के जीवन में अनुशासन एवं जीवन जीने की कला निर्माण करता है।
इस अवसर पर संघ के विभाग से कार्यवाह डॉक्टर संजय, महानगर प्रचारक आरेंद, श्रीओम, हरवीर सिंह चाहर, विमल,सीताराम, कुलदीप,यशपाल,विवेक ,शिवम, तनुज, दक्ष, समर,आदि सहित अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने किया।

Spread the love