एंटी करप्शन मूवमेंट दिलाएगा भ्रष्टाचारियों को सजा

देश

मथुरा। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की एक होली मिलन समारोह व फूलों की होली की बैठक अमरोज वाला प्रेस के पीछे श्री भगवान देवी महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित की गई।
इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय ब्रज प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव एचपी शर्मा, आगरा के जिला अध्यक्ष रॉबिन लाल और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नेहा गुप्ता की नेतृत्व में एक अहम बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की 16 में 2016 को स्थापना हुई थी। आज की स्थिति में लगभग 36 राज्यों में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का डंका बज रहा है और जहां भी भ्रष्टाचारी हों एक बार हमें मौका दें। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि निश्चित रूप से भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे किया जाएगा अन्यथा की स्थिति में सुधार लाया जाएगा। 

Spread the love